Hindi News / news / पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रोज सजती है शराबियों की महफिल, लड़कियों ने...

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रोज सजती है शराबियों की महफिल, लड़कियों ने ही कर दिया जाम छलकाने का वीडियो वायरल

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 31, 2019, 11:55:52 AM

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रोज सजती है शराबियों की महफिल, लड़कियों ने ही कर दिया जाम छलकाने का वीडियो वायरल

- फ़ोटो

PATNA : शराबबंदी के लाख दावों के बीच आए दिन जो खबरें आती हैं वो साबित करती हैं कि दावों और जमीनी हकीकत में कितना फर्क है. ताजा मामला राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके के खजांची रोड की है. जहां दशरथ गली के शशि गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं ने हॉस्टल संचालक के भाई पर शराब पीने का आरोप लगाया है. गर्ल्स हॉस्टल में जमती है शराबियों की महफिल हॉस्टल संचालक के भाई का छात्राओं ने एक वीडियो भी बनाया है. छात्राओं का आरोप है कि हर रोज हॉस्टल में शराबियों की महफिल सजती है. हॉस्टल संचालक के भाई वहां कई लोगों के साथ मिलकर हर रोज शराब पीते हैं. जिससे वहां रह रहे छात्राओं का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. https://youtu.be/uAGnAEdIqO8 पहले भी जमती थी शराब की महफिल छात्राओं का कहना है कि यहां पहले भी स्टाफ लोग शराब पीते थे, जिसकी शिकायत करने पर उसे हटा दिया गया था. मगर अब हॉस्टल संचालक के भाई ही यहां शराब पी रहे हैं. पहले भी उन्हें कई बार मना किया गया है, पर वे किसी की नहीं सुनते. पटना से राजन की रिपोर्ट