Hindi News / news / दो नहीं चार AK-47 थे विवेका पहलवान के घर में, देखिये सबूत

दो नहीं चार AK-47 थे विवेका पहलवान के घर में, देखिये सबूत

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 31, 2019, 6:26:55 PM

दो नहीं चार AK-47 थे विवेका पहलवान के घर में, देखिये सबूत

- फ़ोटो

DESK: विवेका पहलवान के घर में AK-47 वाले वीडियो के वायरल होने के बाद अगर आप ये समझ रहे हैं कि वहां सिर्फ दो AK-47 रायफल थे तो आप गलत हैं. इस वक्त ये वीडियो शूट हो रहा था उस वक्त उस घर में दो नहीं चार AK-47 रायफल थे. ये हम नहीं कह रहे हैं ये वीडियो बनाने वाले खुद कह रहे हैं. वीडियो वायरल करने वाले खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उस दौरान विवेका पहलवान के घर में चार AK-47 रायफल थे. दो घर के अंदर तो दो घर के बाहर. यकीन नहीं है तो सुनिये वायरल वीडियो के उस हिस्से को जहां अपराधी खुद स्वीकार रहे हैं कि दो नहीं चार AK-47 रायफल वहां मौजूद है. https://youtu.be/rSvGhO2Vjlw