India Pakistan War: सरहद पर से आया बुलावा, शादी के अगले ही दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान Mock drill Bihar: भारत-पाक तनाव के बीच पूरे बिहार में होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, प्रशासन सुधारेगा पुरानी गलतियां JEE Advanced 2025: भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित हो जाएगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा? Operation Sindoor 2.0 briefing : भारत ने पाकिस्तान में कहा हमला किए?10 बजे रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस Bihar-Nepal border security: ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी, पाकिस्तान से कॉल पर एजेंसियों की निगरानी तेज Pakistan Attacks Delhi: दिल्ली पर पाकिस्तान का असफल हमला, जवाब में भारत ने उड़ाए 3 एयरबेस India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी? India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी? Bihar Crime News: बिहार में ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, पलक झपकते ही पैसे उड़ा ले गए शातिर Bihar Crime News: बिहार में ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, पलक झपकते ही पैसे उड़ा ले गए शातिर
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 04 May 2023 01:01:07 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने जाने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, नीतीश की मुलाकात को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा है कि, नीतीश कुमार की विपक्षी एकता में दूल्हा का पता नहीं और बरात सजाई जा रही है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यह खुले तौर पर कह दिया है कि वो विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जल्द ही नवीन पटनायक से मिलने जाने वाले हैं। अब उनकी इसी मुलकात और विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर सवाल उठाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार को अब बिहार में मन नहीं लग रहा है। इसलिए वो चाय - नाश्ता करने के लिए यहां - वहां घूमते रहते हैं।
इसके आगे सम्राट ने कहा कि, यह बिहार का मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनको यहां मन नहीं लग रहा है। वो पिछले दिनों ममता दीदी के पास गए थे चाय - नाश्ता करने, उसके बाद अखिलेश यादव से पास पहुंचे। लकिन, इसके बाद भी अभी तक ये लोग यह बता ही नहीं पा रहें हैं कि दूल्हा कौन होगा और सहबाला कौन बनेगा।
वहीं, बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार के ताकत है तो वो बजरंग दल को बैन करके दिखाएं। नीतीश कुमार को ताकत है तो बजरंगबली को बैन करके दिखाएं। उसके बाद मालूम चल जाएगा की बिहार की जनता उनका क्या हश्र होगा। यह जनता सब देख रही है, इसका जवाब उनको जरूर मिलेगा।
इसके आलावा सीएम के तरफ से इनके पिता शकुनि चौधरी को राजनीतिक पहचान दिलाने की बात कहे जाने पर सम्राट ने कहा कि , नीतीश कुमार कौन है। जब वो राजनीतिक रूप से पैदा नहीं हुए थे तभी से लोग शकुनि चौधरी को जानते हैं। नीतीश कुमार से बड़ा दलबदलू शायद ही इस देश का कोई नेता होगा। मैं तो सोच रहा हूं कि, नीतीश का कैलेंडर जारी करूं वो कब किस दल में रहे हैं। उन्होंने कर्पूरी से लेकर जार्ज साहब तक को ठगने का काम किया। नीतीश बिहार को लुटवा रहे और अपनी पार्टी का झोला भर रहे हैं। इसके आलावा उनसे कुछ भी नहीं हो रहा है।