ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

वीआईपी की मांग: लाउडस्पीकर की जगह महंगाई और बेरोजगारी पर हो चर्चा

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी यानि वीआईपी ने देश में लाउडस्पीकर के नाम पर हो रही सियासत को गलत बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि देश में लाउडस्पीकर को ले

वीआईपी की मांग: लाउडस्पीकर की जगह महंगाई और बेरोजगारी पर हो चर्चा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी यानि वीआईपी ने देश में लाउडस्पीकर के नाम पर हो रही सियासत को गलत बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि देश में लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। जबकि इस वक्त जरूरत है महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा करने की जो नहीं हो रही है। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि आज जितनी बातें लाउडस्पीकर को लेकर हो रही है। उसकी जगह बातें बेरोजगारी को लेकर होनी चाहिए थी जिससे लोगों की जिंदगी खुशहाल हो सके। 


देव ज्योति ने कहा कि मस्जिद हो या मंदिर वर्षों से लाउडस्पीकर बजते रहे है। इसपर आज चर्चा किया जाना ही बेकार की बात है। इसे विवाद बनाकर अन्य मुख्य विषयों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। 


इन बेकार की बातों से किसी को फायदा नहीं होने वाला है। ऐसी बातों से समाज में कटुता ही आ सकती है। वीआईपी नेता ने कहा कि ऐसी बातों से देश को भी नुकसान हो रहा है।

टैग्स