1st Bihar Published by: Updated Oct 27, 2019, 11:44:58 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां हैदराबाद से पटना आ रही विमान में हार्ट अटैक से यात्री की मौत हो गई है.
मृतक मधुबनी के रसीदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि हैदराबाद से पटना आने वाली स्पाइजेट की विमान जैसे ही हैदराबाद से उड़ान भरी शख्स की तबियत खराब हो गई. पटना पहुंचने से पहले ही शख्स की मौत हो गई.
परिजनों का आरोप है कि तबियत खराब होने के बाद फ्लाइट की इमजेंसी लैंडिंग नहीं कराई गई, जिसके कारण समय पर इलाज नहीं होने से शख्स की मौत हुई है.