ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी और बेटा गिरफ्तार, नौकर को भी लिया गया हिरासत में

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से किया गया है. पुलिस ने नौकर को भी हिरासत में लिया है.</

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से किया गया है. पुलिस ने नौकर को भी हिरासत में लिया है.

कानपुर लेकर पहुंची पुलिस

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे लखनऊ से कानपुर लेकर पहुंची है. साथ में विकास दुबे का छोटा बेटा है. दोनों ने पुलिस पूछताछ करने वाली है. वही, एसटीएफ की टीम उज्जैन से विकास दुबे को कानपुर लेकर आ रही है. 

पुलिस को देख चिल्लाया मैं हूं विकास दुबे

जब पुलिस ने उसको पकड़ा तो विकास दुबे ने चिल्लाया है कि मैं ही विकास दुबे हूं. वह बार-बार मध्य प्रदेश की पुलिस को बता रहा था कि मैं कोई आम अपराधी नहीं हूं. विकास को भी डर था कि कही पुलिस गोली न मार दे. इसलिए वह मीडिया के सामने खुद का परिचय दे रहा था. गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि  गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में पूजा करने के लिए गया हुआ था. इस दौरान ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है. विकास दुबे ने पूजा को लेकर बकायदा अपने नाम का पर्ची भी कटाया हुआ था. इस दौरान ही मंदिर के गार्ड ने विकास को पकड़ा. उसे बाद महाकाल पुलिस के हवाले उसको कर दिया गया. 

विकास के पास नहीं था कोई हथियार

बताया जा रहा है कि जिस समय विकास की गिरफ्तारी हुई उस समय उसके पास कोई सामान नहीं था. उसके पास कोई हथियार भी नहीं था. इसमें सबसे बड़ी लापरवाही यूपी पुलिस की सामने आई है. आखिर कैसे वह उज्जैन पहुंच पाया है. यूपी पुलिस क्या कर रही थी. बता दें कि विकास दुबे के बिकरू गांव पुलिस छापेमारी करने गई थी तो विकास ने अपने गुर्गों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. इस हमले में एक डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे.


टैग्स