ब्रेकिंग
रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिज

विजय चौधरी ने फिर बोला हमला, कहा- आखिरकार हमारी बातों की पुष्टि कर रहे सुशील मोदी

PATNA: केंद्र से बिहार को पैसा नहीं मिलने पर सियासत फिर से शुरू हो गयी है। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के बयान का पलटवार करते हुए बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सुशील

विजय चौधरी ने फिर बोला हमला, कहा- आखिरकार हमारी बातों की पुष्टि कर रहे सुशील मोदी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्र से बिहार को पैसा नहीं मिलने पर सियासत फिर से शुरू हो गयी है। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के बयान का पलटवार करते हुए बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी ने जो कुछ कहा उनकी बातों से मेरी बातों की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि हम नये वित्त मंत्री है जबकि खुद को वे पुराने वित्त मंत्री बता रहे हैं। हालांकि कि इन बातों में भी सच्चाई है लेकिन अब वे इतने पुराने हो चुके है कि जो वो बोलते है उसका अर्थ भी ठीक से नहीं नहीं समझ पाते हैं।


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि हमने कहा था कि नए वित्तीय वर्ष के पांच महीने बीत जाने के बावजूद कई योजनाओं में एक पैसे का भी आवंटन नहीं हुआ है। जिसे लेकर उन्होंने आंकड़े तिथि के साथ जारी किये है वो तिथियों अगस्त में खत्म और सितंबर शुरू होने के बाद की तिथियां है। 


जबकि हमने नए वित्तीय वर्ष में एक भी पैसा नहीं आने की बात कही थी। जब पहले स्टॉलमेंट सितंबर में आया है तो अप्रैल से लेकर अगस्त तक जो पांच महीना होता है वो कैसे चला। पांच महीना बीत जाने के बाद भी कोई आवंटन नहीं आया है। सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए विजय चौधरी ने कहा कि मोदी जी व्यक्तिगत कारणों से केंद्र सराकर की अंधभक्ति दिखाने में बिहार में हित और सही आंकड़े सुशील मोदी भूल जाते हैं। जो हमने कहा उसी की पुष्टि कर रहे हैं। कह रहे हैं कि हम नये वित्त मंत्री हैं और वे पुराने वित्त मंत्री है।