ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

इंटेक राज्य स्तरीय नेशनल हेरिटेज क्विज में पूर्णिया चैप्‍टर एवं विद्या विहार के बच्‍चों ने हासिल किया दूसरा स्‍थान

PURNEA: इंडियन नेशनल ट्रस्‍ट फॉर आर्ट एंड कल्‍चरल हेरिटेज (इंटैक), बिहार एवं इंटैक पटना चैप्‍टर के द्वारा फ्यूचर हंड्रेड आईएएस कोचिंग संस्थान, पटना में राज्‍य स्&zw

इंटेक राज्य स्तरीय नेशनल हेरिटेज क्विज में पूर्णिया चैप्‍टर एवं विद्या विहार के बच्‍चों ने हासिल किया दूसरा स्‍थान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: इंडियन नेशनल ट्रस्‍ट फॉर आर्ट एंड कल्‍चरल हेरिटेज (इंटैक), बिहार एवं इंटैक पटना चैप्‍टर के द्वारा फ्यूचर हंड्रेड आईएएस कोचिंग संस्थान, पटना में राज्‍य स्‍तरीय इंटैक नेशनल हेरिटेज क्वीज़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्वीज़ मास्‍टर एवं क्वीज़ स्‍कोरर के रूप में रचना प्रियदर्शिनी और डॉ स्पृहा मौजूद थीं। 


इंटैक पूर्णिया चैप्‍टर के सह-संयोज डॉ. रमन ने बताया कि इस राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में गया चैप्‍टर के  विवेक राय और तुषार कुमार एवं पूर्णिया चैप्‍टर और विद्या विहार रेसिडेंसियल स्‍कूल (वी.वी.आर.एस) के निखिल राज और साहिल रंजन ने क्रमशः पहला एवं दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। विदित है की वी वी.आर.एस की ही टीम इंटेक हेरिटेज क्वीज़ 2022,  2023 और 2024 के पूर्णिया सिटी लेवल राउंड एवं 2022 के बिहार स्टेट लेवल राउंड की विजेता रही थी। 2023 के बिहार स्टेट लेवल राउंड मैं भी वी. वी. आर. एस की टीम ने दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया था।


इंटैक पूर्णिया चैप्‍टर के संयोजक और सह-संयोजक क्रमशः राजेश चंद्र मिश्र एवं अमित कुमार झा ने लगातार सफलता के लिए पूर्णिया चैप्‍टर और विद्या विहार रेसिडेंसियल स्‍कूल को बहुत-बहुत बधाइयां दी। कार्यक्रम में इंटैक पटना चैप्‍टर के संयोजक, भैरव लाल दास, इंटैक पूर्णिया चैप्‍टर के सह-संयोजक डॉ. रमन, दरभंगा चैप्‍टर के डॉ. एन. के. अग्रवाल, डॉ. अखौरी विश्‍वप्रिय, विशाल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।


इंटेक राज्य स्तरीय नेशनल हेरिटेज क्विज में पूर्णिया चैप्‍टर एवं विद्या विहार के बच्‍चों ने हासिल किया दूसरा स्‍थान

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता