बेतिया में ITBP जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत, घटना का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस रोहतास में 9 फीट का मिला अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार Bihar Assembly Election 2025 : बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान BSSC CGL-4 : BSSC CGL-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में वैकेंसी बढ़ी, अब आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर Lalganj Sarai accident : लालगंज–सराय मार्ग पर बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल Domestic Gas Cost : अब सिलेंडर भराने की टेंशन खत्म, दिसंबर से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई शुरू Bihar News: VVCP छात्रवृत्ति परीक्षा में इतने छात्रों की भागीदारी, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ सफल Barbigha news : बरबीघा बायपास पर सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल Vehicle Fitness Test Price Hike: भारत में बढ़ी व्हीकल फिटनेस टेस्ट फीस, पुराने वाहनों के लिए अब और महंगा होगा टेस्ट; जानें पूरी डिटेल
1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Mon, 03 Apr 2023 09:42:40 PM IST
- फ़ोटो
PURNEA: पूर्णिया में संस्कार भारती ने "नवकंज "कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्या विहार रेसीडेंसी के प्रांगण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता, डॉक्टर विधान चंद्र राय ,लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर की अध्यक्ष किरण प्रभा राय,पिंकी गुप्ता ग्रीन पूर्णिया की फाउंडर मेंबर के हाथों कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। सुप्रिया मिश्रा ने अपनी गायन शैली से इसकी शुरुआत की।
वही तबले पर संगत कलाकार मुकेश झा थे। अगली कड़ी शास्त्रीय गायन में अमर नाथ झा ने अपने साथी कलाकारों के साथ कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। तबले पर मुकेश झा ,हारमोनियम पर विजय सागर ,सुप्रिया आदि कलाकारों ने उनका साथ दिया। उसके बाद ओड़िशी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति शिवानी कमलेश झा ने की।,देवी स्तुति भावभंगिमा से माहोल भक्तिमय हो गया। वही राज सोनी ने रोमियो के साथ हंसी, ठहाको से दर्शकों को गुदगुदाया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में बिहार लोक सांस्कृतिक मंच के द्वारा बधैया लोक गीत सिया के जन्म का वर्णन किया । संगत कलाकार के रूप में अखिलेश कुमार सिंह ने सहयोग किया।
नई पीढ़ी के कलाकार आयुष्मान पोद्दार ने हिप हॉप डांस किया था। बंगला लोक गीत पर नई पश्चिमी नृत्य का समायोजन कर के एक डांस फ्यूजन की अनोखी प्रस्तुति दी। जो युवाओं को काफी आकर्षित किया।कनीनिका सर्वाधिकारी ने रबिंद्र नृत्य की प्रस्तुति कीऔर अंत में अमित कुंवर के द्वारा बिहार का लोक गीत नृत्य गोदना जो कैसे कृष्ण महिला के वेश में गोदन परनी बन के राधा से मिलने जाते है उसका वर्णन अपने भाव नृत्य के द्वारा प्रस्तुति दी। डेयर2 डांस एकेडमी और राजीव राज ने मिलकर कार्यक्रम को एक अनोखा रुप दिया।
बिहार में पहली बार झिझिया लोक नृत्य के साथ राजीव राज का जुगलबंदी में नृत्य और चित्रकला अनोखा प्रदर्शन जो कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बना रहा।अंत में वीवीआरस के पदाधिकारी सक्सेना ने कार्यक्रम के समापन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रेडियो की जानी मानी उद्घोषिका सोनाली चक्रवर्ती और सुचित्रा कुमारी ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में कार्यक्रम का संयोजन और परिकल्पना अमित कुंवर ने की।







