ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर ठगी, सरकार से पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

MUZAFFARPUR: विदेश में मजदूरी करने गए भलूरा पंचायत के मिश्रौलिया जोगोलिया गांव निवासी हारूण शेख के पुत्र आफताब शेख सऊदी अरब में जाकर ठगी के शिकार हो गया। वह विगत 8 महीना से सऊदी अर

सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर ठगी, सरकार से पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: विदेश में मजदूरी करने गए भलूरा पंचायत के मिश्रौलिया जोगोलिया गांव निवासी हारूण शेख के पुत्र आफताब शेख सऊदी अरब में जाकर ठगी के शिकार हो गया। वह विगत 8 महीना से सऊदी अरब के रियाद में नौकरी के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। नौकरी तो दूर की बात है जिस कंपनी में काम के लिए वह गया था उस कंपनी ने भारत लौटने के लिए इकरारनामा तक नहीं दे रही है। जिसके कारण भारतीय दूतावास उसे भारत लौटने का वीजा भी नहीं दे रहा है। 


पीड़ित मजदूर आफताब शेख ने फोन पर बताया कि मधुबनी जिले के परसौनी गांव के अरशद ने उससे डेढ़ लाख रुपए लेकर दिल्ली के तैमूर नगर से अल अहमदी कंपनी में मजदूरी करने को भेजा था। एजेंट ने उसे भेज तो दिये मगर वहां जाकर उसे न तो काम मिला और न ही खाने-पीने के लिए पैसा ही दिया जा रहा है। 


आफताब ने बताया कि वह घर से अब तक लाखों रुपए मंगा चुका है। किसी तरह खाना खाकर यहां जिंदा है। वह भारतीय एंबेसी का चक्कर लगाकर थक चुका है, लेकिन उसे भारत आने का वीजा तक नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित ने एक वीडियो भी जारी किया है। भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 


स्थानीय ग्रामीण व राजद नेता आकाश यादव ने बताया कि वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। सभी आफताब की घर वापसी के लिए दुआ मांग रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 


टैग्स