ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई घर में बंद तेंदुआ, इस तरह चकमा देकर हुआ फरार

SARAN : रोहतास जिले के डेहरी शहर में 30 जनवरी यानी मंगलवार की शाम उस समय दहशत फैल गई। जब जंगली इलाके से एक तेंदुआ वहां घुस आया। डेहरी के जगजीवन कॉलेज के पास लाला कॉलोनी में सेवानिव

वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई घर में बंद तेंदुआ, इस तरह चकमा देकर हुआ फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : रोहतास जिले के डेहरी शहर में 30 जनवरी यानी मंगलवार की शाम उस समय दहशत फैल गई। जब जंगली इलाके से एक तेंदुआ वहां घुस आया। डेहरी के जगजीवन कॉलेज के पास लाला कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षिका शशिप्रभा के घर में तेंदुआ घुस गया। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तेंदुए को एक कमरे में बंद करने में कामयाब हो गए। उन्‍होंने पुलिस को सूचित किया। 


दरअसल,  डेहरी थाना क्षेत्र के लाला कॉलोनी के एक घर में घुसा तेंदुआ आखिरकार भागने में सफल हो गया। बताया जाता है कि वह घर के शौचालय की तरफ स्थित रोशनदान से भाग निकला। जबकि  6 घंटे तक वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने का अभियान चलाया।  मगर वह अभियान में असफल रही और तेंदुआ फरार हो गया। 


बताया जा रहा है कि ,डिहरी और सासाराम की वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को बेहोश करने की कोशिश की। हालांकि, उसमें सफलता नहीं मिली। बाद में मौके का फायदा उठाकर तेंदुआ देर रात भाग निकला।  अब इलाके में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ को पकड़ने के चक्कर में तेंदुआ घायल भी हुआ है और घायल अवस्था में ही वह भाग निकला है। 


उधर, तेंदुआ के भाग निकलने से वन विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। इसके साथ ही आसपास के लोगों में काफी दहशत है। बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहने की अपील की गई है। इस बीच वन्यजीव विभाग के रोहतास क्षेत्र के एक अधिकारी ने कहा कि डेहरी के चारों ओर घने जंगल हैं और ऐसा लगता है कि भोजन और पानी की तलाश में बाहर निकला है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता