1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Aug 28, 2021, 6:37:59 PM
- फ़ोटो
NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां वज्रपात की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव की है। जहां तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनपुर पंचायत के पुरैनी में शनिवार की शाम वज्रपात से 58 वर्षीय जागी यादव और बकसोती पंचायत के लखपत बीघा में 30 वर्षीय अनिल यादव एवं उनकी 28 वर्षीय पत्नी रेणू देवी की मौत हो गयी। वही पुरैनी के 28 वर्षीय संतोष कुमार इस दौरान बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि पुरैनी निवासी घमंडी महतो के 58 वर्षीय पुत्र जागी जाधव और हन्नु महतो के 28 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार मवेशी को चराने के लिए गये हुए थे। शाम में घर लौटने के दौरान तेज आंधी पानी होने लगी। तभी ठनका गिरने से उसकी चपेट में वे आ गये जिससे जागी यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि संतोष कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
