ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

मुंगेर में रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कई रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त किए गए, आगे की कार्रवाई जारी।

बिहार न्यूज
रेस्टोरेंट में रेड
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में मुंगेर शहर के कई रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी। इस दौरान 13 गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। फिलहाल अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। 


मुंगेर मे रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आपूर्ति विभाग और जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर गठित धावादल ने शहर के कई रेस्टोरेंट में छापेमारी की। सदर एसडीओ कुमार अभिषेक के नेतृत्व में कोतवाली और पूरबसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 रेस्टोरेंट व मिष्टान दुकानों में छापेमारी की गई।


 छापेमारी के दौरान 06 रेस्टोरेंट से 13 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बरामद करते हुए उन गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया। छापेमारी में एसडीओ के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर विश्वजीत तिवारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर शिवम गोस्वामी के साथ कोतवाली थाना की पुलिस टीम भी साथ थी।


 छापेमारी के दौरान 06 रेस्टोरेंट संचालक नियम के विरुद्ध कामर्शियल गैस सिलेंडर की जगह डोमेस्टिक गैस सिलेंडर से रेस्टोरेंट में खाना तैयार करते मिले। ऐसे रेस्टोरेंट के डोमेस्टिक सिलेंडर को छापेमारी टीम के द्वारा जब्त कर लिया गया। 


एसडीओ ने बताया कि सभी सिलेंडर को फिलहाल कोतवाली थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुरूप कामर्शियल की जगह डोमेस्टिक सिलेंडर यूज करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इधर रेस्टोरेंट और मिष्टान दुकानों में हुई छापेमारी के बाद शहर के अन्य रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्तमुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्तमुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्तमुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्तमुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्तमुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्तमुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त