ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

पटना के दानापुर में वैष्णवी ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 4 हथियारबंद बदमाशों ने लाखों के गहने लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार को घायल किया और फायरिंग कर फरार हो गए, CCTV फुटेज सामने आया।

बिहार न्यूज
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस काली मंदिर रोड से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने वैष्णवी ज्वेलर्स को निशाना बना चार लाख के गहने लूट लिये और फायरिंग करते मौके से फरार हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गयी है। बता दें कि इसी तरह की घटना झारखंड के जमशेदपुर में सामने आई है जहां ग्राहक बनकर घुसे बदमाशों ने दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागे। 


बताया जाता है कि एक बाईक और स्कूटी पर आए चार अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, अपराधियों की पहचान के बाद चारों को गिरफ्तार किया जाएगा। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


ग्राहक बनकर घुसे, फिर शुरू की लूटपाट

दो बाइक पर सवार चार युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए. इनमें दो ने हेलमेट और दो ने मास्क पहन रखा था. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और लूटपाट शुरू कर दी. उन्होंने काउंटर का शीशा तोड़कर सोने के जेवरात लूटे और गोदरेज में रखे आभूषण भी अपने साथ ले गए. इसके अलावा करीब 5 हजार रुपये नकद भी लूट लिए.


विरोध करने पर दुकानदार को पीटा, फायरिंग कर भागे

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार सुमन को पिस्तौल के बट से सिर पर मारकर घायल कर दिया. जाते-जाते अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की और आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर फरार हो गए. घटना के समय दुकान में दो महिला ग्राहक भी मौजूद थीं, जिससे इलाके में और दहशत फैल गई. सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है.


पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, चार दिन पहले इसी इलाके से एक टाटा नेक्सन कार चोरी हुई थी. इस मामले में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिससे इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता बढ़ गई है. 

टैग्स