ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

पुलिस हिरासत में मौत के मामले में नप गए थानेदार, एसपी ने किया निलंबित

VAISHALI : पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत के बाद वैशाली के एसपी मनीष ने इस मामले में कटहरा थाना प्रभारी कृष्ण देव को निलंबित कर दिया है. महुआ एसडीपीओ की रिपोर्ट आने के बाद इस मामल

पुलिस हिरासत में मौत के मामले में नप गए थानेदार, एसपी ने किया निलंबित
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत के बाद वैशाली के एसपी मनीष ने इस मामले में कटहरा थाना प्रभारी कृष्ण देव को निलंबित कर दिया है. महुआ एसडीपीओ की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अन्य दोषी पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है. कटहरा थाने में पारिवारिक विवाद को लेकर अमरजीत चौधरी नाम के शख्स को बंद किया गया था, जिसकी मौत पुलिस हिरासत में हो गई थी.


मामला वैशाली के कटहरा थाना का है, जहां पुलिस ने मारपीट के मामले में अमरजीत चौधरी को गिरफ्तार किया था. पुलिस कस्टडी में उकसी मौत के बाद काफी हंगामा हुआ. जिले के एसपी मनीष ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा देते हुए महुआ डीएसपी को तत्काल जांच का आदेश दिया. महुआ एसडीपीओ की ओर से जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद एसपी ने कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष को लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.


गौरतलब हो कि मारपीट के मामले में अमरजीत चौधरी की गिरफ़्तारी हुई थी. पुलिस का कहना है कि मृतक अमरजीत चौधरी के पिता और पत्नी के द्वारा शिकायत की गई थी कि मृतक के द्वारा घरेलू कलह को लेकर मारपीट किया जाता है, जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया था. जहां उसकी मौत हो गई.


वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अमरजीत चौधरी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. हालांकि उन्होंने से जब यह सवाल पूछा गया कि मृतक की मौत फांसी लगाने के कारण होने की बात सामने आ रही है तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जुडिशल मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है और मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराई गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता