Hindi News / news / बिहार: अपराधियों ने दो भाईयों को मारी गोली, घटना के दौरान सोए थे...

बिहार: अपराधियों ने दो भाईयों को मारी गोली, घटना के दौरान सोए थे दोनों

1st Bihar Published by: Updated Dec 25, 2020, 10:19:05 AM

बिहार: अपराधियों ने दो भाईयों को मारी गोली, घटना के दौरान सोए थे दोनों

- फ़ोटो

VAISHALI:  बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. इस बीच अपराधियों ने वैशाली में दो भाईयों को गोली मार दिया. घटना के दौरान दोनों सगे भाई सोए हुए थे. यह घटना महुआ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर की है.

इलाज के लिए पटना रेफर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद दोनों भाईयों को परिजन स्थानीय हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. 

पुलिस जांच में जुटी

अपराधियों ने दोनों भाईयों को गोली क्यों मारी अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. वही, इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है.