Hindi News / news / वडोदरा: ऑक्सीजन प्लांट में जबरदस्त विस्फोट, 5 लोगों की मौत

वडोदरा: ऑक्सीजन प्लांट में जबरदस्त विस्फोट, 5 लोगों की मौत

1st Bihar Published by: Updated Jan 11, 2020, 1:19:33 PM

वडोदरा: ऑक्सीजन प्लांट में जबरदस्त विस्फोट, 5 लोगों की मौत

- फ़ोटो

VARODARA: इस वक्त की बड़ी ख़बर गुजरात से आ रही है, जहां 5 लोगों की मौत हो गई है. वडोदरा में एक ऑक्सीजन प्लांट में जबरदस्त विस्फोट हो गया है, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है.


वहीं इस हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है. ख़बरों के मुताबिक वडोदरा के पादरा तहसील के गवासद गांव में ऑक्सीजन प्लांट में ये भयानक विस्फोट हुआ है. जिसमें मौके पर ही 5 कर्मियों की मौत हो गई है.


हादसे के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस विस्फोट के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.