ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

यूरिया की कालाबाजारी से किसानों में आक्रोश, हंगामा कर रहे लोगों ने कहा-266 की जगह 350 रुपये में मिल रहा यूरिया

VAISHALI: यूरिया की कालाबाजारी से वैशाली के किसान काफी परेशान हैं। इसे लेकर आज किसानों में खासा आक्रोश देखने को मिला। हंगामा कर रहे किसानों का आरोप है कि यूरिया की कालाबाजारी

यूरिया की कालाबाजारी से किसानों में आक्रोश, हंगामा कर रहे लोगों ने कहा-266 की जगह 350 रुपये में मिल रहा यूरिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: यूरिया की कालाबाजारी से वैशाली के किसान काफी परेशान हैं। इसे लेकर आज किसानों में खासा आक्रोश देखने को मिला। हंगामा कर रहे किसानों का आरोप है कि यूरिया की कालाबाजारी ऐसी है कि 266 की जगह 350 रुपये में इसे खरीदना पड़ रहा है। किसानों ने कालाबाजारी को रोके जाने की मांग सरकार से की है।  


वैशाली जिले के लालगंज में यूरिया को लेकर किसानों ने गोदाम पर ही हंगामा शुरू कर दिया। किसानों के हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस के मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया। किसानों ने गोदाम संचालक पर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाया। किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की। 


किसानों का आरोप लगाया है कि यूरिया का स्टॉक बहुत ही कम आया है। जबकि दो सौ से अधिक किसान यूरिया लेने पहुंचे हुए थे। सुबह से ही लाइन में लगे हुए थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह से शाम हो गये लेकिन ना तो उनका नंबर आया और ना ही उन्हें यूरिया ही नसीब हुआ। किसानों का सब्र टूट गया और अगले दिन वे हंगामा करने लगे। किसानों का कहना था कि यूरिया लेने के लिए वे शुक्रवार से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें नसीब नहीं हो पाया है। 


मिली जानकार के अनुसार यूरिया का 50 पैकेट ही गोदाम को उपलब्ध कराया गया था। जबकि दो सौ से अधिक किसान यूरिया लेने पहुंचे थे। यूरिया नहीं मिलने के बाद उनका ग़ुस्सा फुट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में गोदाम पर मौजूद किसान हंगामा करने लगे। किसानों ने बताया कि 266 रुपये का यूरिया 350 रुपये में मिल रहा है। यूं कहे कि यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। इसी का वे विरोध कर रहे हैं। 


किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही लालगंज कृषि विभाग के किसान सलाहकार श्री राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां जो भी नजर आ रहे हैं सब किसान हैं। शुक्रवार को 50 पैकेट यूरिया आया है लेकिन आज शनिवार को 120 पैकेट यूरिया भेजा गया है। बिल को बेवसाइट पर लोड नहीं किया गया है। बिल लोड होते है यूरिया सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। भीड़ अधिक होने के कारण किसान की पहचान नहीं हो पाती है। आधार कार्ड लेकर आते हैं और यूरिया ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ अधिक हो जाने के कारण पुलिस को बुलवा कर यूरिया वितरण कराया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता