ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 : आज पटना में 90 केंद्रों पर 43505 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

PATNA : संघ लोक सेवा योग द्वारा आयोजित सिविल सेवा का प्रारंभिक परीक्षा आज 5 जून को होगी. पटना के 90 केंद्रों पर दो पालियों में सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा शांतिपूर्ण

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 : आज पटना में 90 केंद्रों पर 43505 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : संघ लोक सेवा योग द्वारा आयोजित सिविल सेवा का प्रारंभिक परीक्षा आज 5 जून को होगी. पटना के 90 केंद्रों पर दो पालियों में सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 90 निरीक्षण अधिकारी, 90 सहायक पर्यवेक्षक, 28 जोनल दंडाधिकारी, 15 सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.


पटना के 90 परीक्षा केंद्रों पर 43 हजार 505 परीक्षार्थी शामिल होंगे. शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की. आयुक्त ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की मार्गदर्शिका का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. एसके मेमोरियल हॉल में मजिस्ट्रेट, केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों को इस मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. 


इस एग्जाम के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर प्रत्येक पाली की उपस्थित या अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या की सूचना आयुक्त कार्यालय पटना प्रमंडल, पटना स्थित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0612-2219205 और 2233578 पर परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट या आधा घंटा के अंदर देंगे.

टैग्स