ब्रेकिंग
पटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजा

महाराष्ट्र में BJP-NCP की सरकार पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज- ये लोकतंत्र पर है सर्जिकल स्ट्राइक

PATNA: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर मदद से सरकार बना ली. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इसे लोकतंत्र पर सर्जी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर मदद से सरकार बना ली. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इसे लोकतंत्र पर सर्जीकल स्ट्राइक बताया है. 

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'महाराष्ट्र में रातोरात बैठक हुई, सहमति बनी, निर्णय हुआ, महामहिम से समय मांगा, समय मिला, सरकार बनाने का दावा पेश हुआ, राष्ट्रपति शासन हटाने की प्रक्रिया भी हुई, महामहिम राज्यपाल जी ने आमंत्रित किया और अहले सुबह शपथग्रहण हो गया. वाह ! क्या सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है लोकतंत्र पर !'

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे. राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर बीजेपी से 30 साल पुराना गठबंधन तोड़ने के बाद से राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था.