1st Bihar Published by: Updated Apr 26, 2022, 2:02:27 PM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: उपद्रवियों ने जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव किया जिससे बी-5 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। लहेरियासराय-हायाघाट स्टेशन के बीच हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।
इस दौरान बोगी में मौजूद यात्री बाल-बाल बच गये। जब ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन पहुंची तब यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों द्वारा क्षतिग्रस्त शीशे को बदला गया जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेन लहेरियासराय से जब निकली थी तभी किसी ने ट्रेन पर बड़ा सा पत्थर मारा जिससे कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर लगने की वजह से शीशा के अंदर होल हो गया। हालांकि किसी यात्री को इसमें नुकसान नहीं पहुंचा है।