ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

संक्रमण की चपेट में सरकार, यूपी के एक और मंत्री कोरोना पाॅजिटिव

UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट लगातार गहराता जा रहा है। न सिर्फ संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है बल्कि संक्रमण की चपेट में अब यूपी की सरकार भी आ गयी है। यूपी देश

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट लगातार गहराता जा रहा है। न सिर्फ संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है बल्कि संक्रमण की चपेट में अब यूपी की सरकार भी आ गयी है। यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां कोरोना से दो मंत्रियों की जान चली गयी है। यूपी सरकार के मंत्री कमला रानी वरूण और चेतन चैहान की मौत कोरोना से हो चुकी है। अब यूपी सरकार के एक और मंत्री कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं।

 पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चैधरी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पंचायती राज मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है। मंत्री के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही संगठन पदाधिकारियों से लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुद के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है।

 उन्होंने लिखा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा निवेदन है कि जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, वो खुद को आइसोलेट कराकर अपनी जांच कराएं।

टैग्स