ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

यूपी फतह की तैयारी : अखिलेश यादव ने 6 दलों के साथ किया गठबंधन, सीट शेयरिंग पर भी बनी बात

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. इसको लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं. सबसे मुश्किल भारतीय जनता पार्टी के लिए है. भाजपा के कई नेता मंत्र

यूपी फतह की तैयारी : अखिलेश यादव ने 6 दलों के साथ किया गठबंधन, सीट शेयरिंग पर भी बनी बात
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. इसको लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं. सबसे मुश्किल भारतीय जनता पार्टी के लिए है. भाजपा के कई नेता मंत्री समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इधर, सपा अपना गठबंधन भी मजबूत कर रहा है. अखिलेश यादव ने आज अपने सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ तस्वीर साझा की है.


उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले आज समाजवादी पार्टी की लखनऊ में बड़ी बैठक हुई, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी सहयोगी पार्टियों से मुलाकात कर शीट शेयरिंग पर चर्चा की. इसके बाद साफ हो गया है कि सपा 6 पार्टियों के साथ विधान सभा चुनाव में उतर रही है.


अखिलेश के साथ बैठक में जो 6 दलों के नेता शामिल थे उनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- शिवपाल यादव और आदित्य यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- ओमप्रकाश राजभर और अरविन्द राजभर, आरएलडी- डॉ मसूद, प्रदेश अध्यक्ष, महान दल- केशव देव मौर्य, जनवादी पार्टी- संजय चौहान और अपना दल (कमेरावादी)- कृष्णा पटेल मौजूद रहे.


यूपी फतह की तैयारी : अखिलेश यादव ने 6 दलों के साथ किया गठबंधन, सीट शेयरिंग पर भी बनी बात


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव आगामी विधान सभा चुनाव में जसवंतनगर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. शिवपाल यादव ने लखनऊ में अखिलेश यादव से घर पहुंचकर मुलाकात की और सीट शेयरिंग पर चर्चा की.

टैग्स