ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिन्दू संगठन के बाद उलेमा बोर्ड ने 'पठान' पर लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप, कहा-इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे

DESK: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने बायकॉट किया है। यूं कहे कि पठान पर विवाद और गहराता जा रहा है। पहले बेशर्म रंग गाने

हिन्दू संगठन के बाद उलेमा बोर्ड ने 'पठान' पर लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप, कहा-इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने बायकॉट किया है। यूं कहे कि पठान पर विवाद और गहराता जा रहा है। पहले बेशर्म रंग गाने को लेकर हिंदू संगठन ने विरोध जताया अब उलेमा बोर्ड ने भी अपनी नाराजगी जतायी है। 


अश्लीलता फैलाने की बात कह उलेमा बोर्ड ने पठान फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। उलेमा बोर्ड का कहना है कि इस फिल्म में इस्लाम का गलत प्रचार किया गया है। उलेमा बोर्ड ने इस फिल्म को ना देखने की अपील लोगों से की है। वहीं हज कमेटी से उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने यह सिफारिश की है कि वे उमरा पर जाने के लिए शाहरुख खान को वीजा देने से रोके।


गौरतलब है कि 25 जनवरी 2023 को पठान फिल्म रिलिज हो रही है। इस फिल्म का बेशर्म रंग गाना सामने आते ही विवाद शुरू हो गया। हिन्दू संगठन इसके खिलाफ सामने आ गये वहीं सोशल मीडिया पर भी बायकॉट ट्रेंड करता रहा। अब उलेमा बोर्ड भी इस फिल्म के विरोध में सामने आया है। अब देखना यह होगा कि 25 जनवरी को पठान रिलिज हो पाती है या नहीं।


वहीं बिहार के सीतामढ़ी जिले में भी पठान मूवी का बायकॉट हुआ। किरण चौक पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने दीपिका पादुकोण तथा शाहरुख खान के पोस्टर को जलाकर पठान मूवी को बैन करने की मांग की। बता दें कि पठान मूवी के बेशर्म रंग सॉन्ग में दीपिका पादुकोण भगवा कलर का वस्त्र  पहनी है जिसमें वह काफी भड़काऊ दिख रही है।


विवाद इसी को लेकर शुरू हुआ। अब पठान मूवी पर बैन के लिए पूरे देश में मांग उठ रही है। इसी कड़ी में आज बिहार के सीतामढ़ी जिले में भी पठान मूवी का बायकॉट करने की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के पोस्टर को जला दिया। साथ ही भगवा के अपमान के मुद्दे को भी उठाया।


हिन्दू संगठन के बाद उलेमा बोर्ड ने 'पठान' पर लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप, कहा-इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता