ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, 1 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

MUMBAI : महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामेबाजी का अब अंत होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वक्त एक एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंबई से जहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का सीएम बनना

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामेबाजी का अब अंत होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वक्त एक एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंबई से जहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का सीएम बनना तय माना जा रहा है. सूबे में सियासी घटनाक्रम काफी तेजी से बदला है. आज सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था. कल होने वाले इस फ्लोर टेस्ट से पहले ही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पार्टी ने बैठक कर गठबंधन को 'महाविकास अघाड़ी' का नाम दिया. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी के नेता चुने गए हैं. तीनों दलों ने उद्धव ठाकरे को गठबंधन का नेता चुना है. एक दिसंबर को उद्धव शाम 5 बजे महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेंगे. 


शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 1 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. रविवार को शाम पांच बजे शिवाजी पार्क में शपथग्रहण होगा. उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुंबई के ट्राइडेंट होटल पहुंचे. जहां शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायक और नेता पहले से मौजूद थे. तीनों दलों के नेताओं की बैठक में शरद पवार ने कहा कि 'महाविकास अघाड़ी' के तीन प्रतिनिधि राज्यपाल से जाकर मिलेंगे. मुंबई के शिवाजी पार्क में 1 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा.


शरद पवार ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, हम उसे निभाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए तीन नेता राजभवन जाएंगे. इसके साथ ही शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का जिक्र किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लेकर नेता तक बाला साहेब के अच्छे संबंध थे. वे हाजिर जवाबी थे और सभी नेताओं से उनके अच्छे संबंध थे.