ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

घटना के 2 महीने बाद उदय हत्याकांड का खुलासा: रणधीर समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

PATNA: 10 अप्रैल 2024 को पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास अपराधियों ने मंदिरी छक्कन टोला में रहने वाले अजय यादव के 40 वर्षीय भाई उदय यादव की सिर

घटना के 2 महीने बाद उदय हत्याकांड का खुलासा: रणधीर समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 10 अप्रैल 2024 को पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास अपराधियों ने मंदिरी छक्कन टोला में रहने वाले अजय यादव के 40 वर्षीय भाई उदय यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बुद्धा कॉलोनी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। 


घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार चल रहा था। तभी दो महीने बाद पुलिस को इनके छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने एसटीएफ की मदद से छापेमारी की और मुख्य आरोपी सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने उदय हत्याकांड का उद्भेदन किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से नामजद अभियुक्त रणधीर फरार चल रहा था। रणधीर सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास से 2 लोडेड पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल बरामद किया गया है।


बता दें कि इस केस में एक महिला वकील को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य आरोपी सहित 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी रणधीर ने अपना जुर्म स्वीकारा है। रणधीर ने पुलिस को बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है। पटना पुलिस ने घटना के करीब दो महीने बाद उदय हत्याकांड का खुलासा किया।