1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 06, 2019, 3:27:44 PM
- फ़ोटो
LAKHISARAI: जिले के सूर्यगढ़ा के निस्ता गांव में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. इस हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई. गोताखोरों ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव को नदी के बाहर निकाला. घटना जिले के निस्ता गांव की है जहां गोंद्री पुल के पास दो बच्चे नहाने गए थे. इस दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए जहां डूबकर दोनों की मौत हो गई. बाद में भागलपुर से आयी गोताखोरों की टीम ने 24 घंटे बाद दोनों बच्चों की लाश को पानी के बाहर निकाला. जानकारी के मुताबिक गांव के ही रहने वाले महादेव और सुरुचि नहाने के लिए गरखाए नदी गए हुए थे. जहां गोंद्री पुल के नीचे नहाने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.