ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

टुन्नाजी पांडे के मसले पर BJP को सांप सूंघ गया, निलंबित करने वाले संजय जायसवाल बोले.. अनुशासन समिति का फैसला आने दीजिये

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला बुरा कहने वाले बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडे के मसले पर अब प्रदेश नेतृत्व को सांप सूंघ गया है. दरअसल नीतीश कुमार के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करन

टुन्नाजी पांडे के मसले पर BJP को सांप सूंघ गया, निलंबित करने वाले संजय जायसवाल बोले.. अनुशासन समिति का फैसला आने दीजिये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला बुरा कहने वाले बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडे के मसले पर अब प्रदेश नेतृत्व को सांप सूंघ गया है. दरअसल नीतीश कुमार के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद टुन्ना जी पांडे को बीजेपी नेतृत्व में पार्टी से निलंबित कर दिया था. इसके बावजूद मंगलवार को टुन्ना जी पांडे डॉक्टर संजय जयसवाल के साथ मीटिंग में शामिल हुए. अब जब फर्स्ट बिहार ने इसकी खबर दिखाई है, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को जवाब नहीं सूझ रहा है.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल से जब टुन्ना जी पांडे के मीटिंग में शामिल होने की बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने केवल इतना कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि अनुशासन समिति का फैसला आने दीजिये. संजय जायसवाल से जब यह पूछा गया कि उन्होंने खुद टुन्ना जी पांडे को पार्टी से निलंबित किया था. उसके बावजूद वह बैठक में कैसे शामिल हुए तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सवाल को अनसुना कर बैठे.


हालांकि लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे हैं सियासी घमासान को लेकर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कोई सीधी टिप्पणी देने से परहेज किया. संजय जायसवाल ने केवल इतना कहा कि बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं और हमने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था. जिन चार दलों ने एनडीए के तहत चुनाव लड़ा. वह सभी आज भी एकजुट हैं और एनडीए का घटक दल होने के नाते वह केवल इस पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं. 

टैग्स