ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

तुम जानते नहीं हो मेरेको..10 जूते मारूंगी और एक गिनूंगी,यूपी में महिला प्रत्याशी का धमकी भरा वीडियो हुआ वायरल

DESK: भाजपा-गठबंधन से निषाद पार्टी की प्रत्याशी केतकी सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छठे चरण की वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर केतकी सिंह अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर

तुम जानते नहीं हो मेरेको..10 जूते मारूंगी और एक गिनूंगी,यूपी में महिला प्रत्याशी का धमकी भरा वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भाजपा-गठबंधन से निषाद पार्टी की प्रत्याशी केतकी सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छठे चरण की वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर केतकी सिंह अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आई हैं। केतकी सिंह यह कहती नजर आ रही है कि यहीं पर तुम्हारी कब्र गाड़ दूंगी..तुम जानते नहीं हो मेरेको..इतने टुकड़े करूंगी..10 जूते मारूंगी और एक गिनूंगी। इस दौरान बलिया की बांसडीह सीट से एनडीए प्रत्याशी केतकी सिंह का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


बता दें कि इससे पूर्व भी बीजेपी और सपा प्रत्याशियों के धमकी भरे और बेतुके बयानों वाला वीडियो वायरल हो चुका हैं। अब उसमें बीजेपी गठबंधन से निषाद पार्टी की प्रत्याशी केतकी सिंह का भी नाम जुड़ गया है। केतकी सिंह पोलिंग बूथ पर अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आई हैं। वायरल वीडियो बलिया जिले के बांसडीह के असेगा गांव है।


मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह का भाई केतकी सिंह का एजेंट बन गया था। इसकी जानकारी मिलते ही सुनील सिंह पहुंच गये और अपने भाई पर बिगड़ गए। उसे एक दो थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। एजेंट को थप्पड़ मारने की जानकारी जब भाजपा-गठबंधन प्रत्याशी केतकी सिंह को हुई तो वो भी पोलिंग बूथ पर पहुंच गई और एजेंट को थप्पड़ मारने से नाराज होकर धमकी देने लगीं। 


बीजेपी-गठबंधन से निषाद पार्टी की प्रत्याशी केतकी सिंह ने यह कहा कि यहीं पर तुम्हारी कब्र गाड़ दूंगी..तुम जानते नहीं हो मेरेको..इतने टुकड़े करूंगी..10 जूते मारूंगी और एक गिनूंगी। बलिया की बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के असेगा मंदिर के पास केतकी सिंह की मौजूदगी में बीजेपी और सपा समर्थकों के बीच बकझक होने लगी। इस दौरान केतकी सिंह ने एक सपा कार्यकर्ता का कॉलर पकड़ लिया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया बात मारपीट तक आ पहुंची। 


टैग्स