ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

तू मेरे सामने हंसा क्यों: आरा में मुस्कुराने की मिली सजा, युवक को चाकू से गोद दिया, हालत गंभीर

ARA: क्या किसी युवक को सिर्फ इस कारण जान गंवानी पड़ सकती है कि वह हंसा था. आरा में ऐसा ही हुआ है. चाकू से गोदे जाने के बाद युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा है. उसका कसूर सिर्फ यही था कि

तू मेरे सामने हंसा क्यों: आरा में मुस्कुराने की मिली सजा, युवक को चाकू से गोद दिया, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARA: क्या किसी युवक को सिर्फ इस कारण जान गंवानी पड़ सकती है कि वह हंसा था. आरा में ऐसा ही हुआ है. चाकू से गोदे जाने के बाद युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा है. उसका कसूर सिर्फ यही था कि उसने हंस दिया था। 


दरअसल आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में सोमवार की सुबह अररिया के रहने वाले 20 साल के एक युवक को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घायल हुआ युवक  मो.नैश अररिया जिला के पलासी थाना क्षेत्र के फूलसारा के मो.ताहि‍रउद्दीन का बेटा है. उसकी गर्दन पर चाकू मारा गया है. चाकू का जख्म गहरा है. लिहाजा आरा के सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे चिंताजनक हाल में पटना रेफर कर दिया गया है।


हंसने की मिली सजा

मो. नैश के दोस्त मो.सलीम ने बताया उसे हंसने की सजा दी गयी है. दरअसल नैश औऱ सलीम आरा के सपना सिनेमा मोड़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ट्रेनिंग कर रहे हैं. सोमवार की सुबह दोनों उसी कंपनी में ट्रेनिंग के लिए गये थे. मो.नैश को आधार कार्ड के फोटो कॉपी की जरूरत थी. लिहाजा अपने दो दोस्तों सलीम और आशिक के साथ वह फोटो स्टेट कराने निकाल. तीनों दोस्त आनंद नगर मोहल्ले के एक फोटो स्टेट दुकान पर गए थे. वहां फोटो स्टेट करा ही रहे ते कि दूसरे दो युवक मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए दुकान पर पहुंचे. मोबाइल रिचार्ज कराने के बाद दोनों ने दुकानदार को 50 रूपये का फटा नोट थमा दिया. दुकानदार ने फटा नोट लेने से इंकार कर दिया. फटे नोट पर ग्राहक औऱ दुकानदार की नोंकझोंक पर नैश औऱ उसके दोस्त हंसने लगे.  फटा नोट देने वाले युवकों को वह हंसी नागवार लगी। 


रास्ते में घेर कर किया हमला

नैश और उसके दोस्त जब आधार कार्ड का फोटो कॉपी करा कर वापस लौट रहे थे कि दोनों युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया. दोनों ने पूछना शुरू किया कि फटा नोट देने पर हंसे क्यों. नैश औऱ उसके साथियों ने इसका विरोध किया. इसी बीच दोनों युवकों में से एक ने चाकू निकाला औऱ नैश पर हमला कर दिया. उसने नैश की गर्दन पर चाकू मार दिया और फिर दोनों फरार हो गए.  जख्‍मी नैश को उसके दोस्त इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।