ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत; झुला लगाने जा रहे थे दोनों

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की मौत से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राज

ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत; झुला लगाने जा रहे थे दोनों
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की मौत से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज थाना क्षेत्र के एनएच 139 मुख्यपथ पर जलपुरा गांव के पास ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।


वहीं, इस घटना में बाइक सवार की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी मो0 इस्माईल मियां के पुत्र अनवर अंसारी 50 एवं दूसरे की पहचान योगेन्द्र प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। यह दोनों हसपुरा प्रखंड के अमझर गांव में झुला लगाने के लिए जगह देखने बाइक से जा रहे थे। तभी पालीगंज थाना के जलपुरा गांव के पास ही पहुचे थे कि सामने से आ रही डम्फर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।