Hindi News / news / ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की...

ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की हुई मौत, गुस्साएं लोगों ने जमकर किया हंगामा

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Apr 29, 2022, 2:45:22 PM

ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की हुई मौत, गुस्साएं लोगों ने जमकर किया हंगामा

- फ़ोटो

PATNA: पटना में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला पटना सिटी अनुमंडल के फतुहा थाना क्षेत्र का है जहां फतुहां-दनियावां मार्ग पर एक बेलगाम ट्रक की ट्रैक्टर में सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने स्टेट हाइवे पर शव को रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया।


इस दौरान स्टेट हाइवे पर यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। लोगों के इस हंगामे के कारण स्टेट हाइवे पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। हंगामे की सूचना मिलते मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम छुड़ाया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 


मृतक की पहचान निरंजन कुमार के रूप में की गयी है। बताया जाता है है कि मृतक ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर जा रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।