त्रिपुरा में बिहार के 8 छात्रों के साथ रैगिंग, नवोदय विद्यालय के सीनियर छात्रों ने कमरे में बंद कर बेल्ट और रॉड से की पिटाई

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 12, 2019, 2:05:42 PM

त्रिपुरा में बिहार के 8 छात्रों के साथ रैगिंग, नवोदय विद्यालय के सीनियर छात्रों ने कमरे में बंद कर बेल्ट और रॉड से की पिटाई

- फ़ोटो

DESK: त्रिपुरा के नवोदय विद्यालय में बिहार के छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है. नवोदय विद्यालय के सीनियर छात्रों ने बिहार के 8 बच्चों की बेरहमी से पिटाई की है. पीड़ित छात्र सारण जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि विद्यालय में बिहार के आठ छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की. उन सभी को कमरे में बंद कर रॉड और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया. बेसुध होने और चिल्लाने पर वहां शिक्षक पहुंचे और इसकी जानकारी मिलने पर त्रिपुरा की पुलिस भी पहुंची और जांच की. पीड़ित सभी बच्चे सारण के दरियापुर देवती नवोदय विद्यालय से माइग्रेट किए गए थे. ऐसा नियम है कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत अलग-अलग नवोदय विद्यालयों में बच्चे भेजे जाते हैं और वहां के बच्चे बुलाए जाते हैं, इसी क्रम में सारण जिले के दरियापुर देवती नवोदय विद्यालय के क्लास नौवीं के छात्रों को त्रिपुरा नवोदय विद्यालय में माइग्रेट किया गया था. वहीं इस मामले में एसपी ने हस्तक्षेप करते हुए बिहार के छात्रों को वापस भेजने के लिए नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से बातचीत की है. एसपी की पहल के बाद बच्चों ने परिजनों से बातचीत की और खुद को सेफ बताया है.