ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद का निधन, सीएम नीतीश ने जताया दुख

PATNA: त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो. सिद्धेश्वर प्रसाद का निधन हो गया। 94 वर्षीय सिद्धेश्वर प्रसाद सुप्रसिद्ध साहित्यकार, प्राध्यापक भी थे। अभी तीन दिन पूर्व ही उन्होंने अप

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद का निधन, सीएम नीतीश ने जताया दुख
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो. सिद्धेश्वर प्रसाद का निधन हो गया। 94 वर्षीय सिद्धेश्वर प्रसाद सुप्रसिद्ध साहित्यकार, प्राध्यापक भी थे। अभी तीन दिन पूर्व ही उन्होंने अपना 94वां जन्म दिवस मनाया था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम नीतीश ने कहा कि वे केंद्र एवं बिहार में मंत्री और त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभा चुके है। 


बता दें कि प्रो. सिद्धेश्वर प्रसाद नालंदा से सांसद और भारत सरकार में मंत्री रह चुके थे। 1975 में नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजक भी थे। रविवार की शाम पटना के भूतनाथ रोड स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर दुख जताया। कहा कि वे हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात करते थे। उनसे हमारा पुराना एवं व्यक्तिगत संबंध रहा है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

टैग्स