ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

त्योहारों के सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में टिकटों की किल्लत, हवाई किराया भी 3 गुणा महंगे

PATNA : त्योहारों का मौसम शुरू होते ही सबसे अधिक किसी चीज़ की समस्या सामने आती है तो वह है ट्रेन से आवागमन करने के लिए कन्फर्म टिकटों का न होना। ऐसे में अब एक बार फिर से दिवाल

त्योहारों के सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में टिकटों की किल्लत, हवाई किराया भी 3 गुणा महंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  त्योहारों का मौसम शुरू होते ही सबसे अधिक किसी चीज़ की समस्या सामने आती है तो वह है ट्रेन से आवागमन करने के लिए कन्फर्म टिकटों का न होना। ऐसे में अब एक बार फिर से दिवाली और छठपूजा में बिहार से बाहर रहकर काम करने वाले लोग हो या फिर पढ़ाई करने वाले विधार्थी हर कोई छठ पर्व में घर जरूर आते है। ऐसे में घर पहुंचने के लिए भारतीय रेल और हवाई यात्रा का सहारा लेते है। लेकिन त्योहारों के इस सीजन में भारी भीड़ के चलते आप को रेलवे का कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वही हवाई यात्रा का टिकट 3 गुना महंगा हो गया है। ऐसे में मुंबई और दिल्ली से पटना आना दुबई और बैंकॉक जाने से अधिक महंगा हो गया है। 


दरअसल, आज से लेकर छठ पूजा तक किन्हीं को पटना आना है तो ट्रेन से टिकट नहीं है और हवाई किराये की बात करें तो 22 अक्तूबर को यदि किन्हीं को दिल्ली से पटना आना हो तो 14 हजार और मुंबई से पटना आने का हवाई किराया 20 हजार के पार चला गया है, जबकि इस तिथि को दिल्ली से शारजाह जाने का किराया 10962, बैंकॉक का 10438 और सिंगापुर का 12717 रुपये है।


वहीं, इसके आलावा हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई रूट में भी किराया बढ़ गया है। बैंकॉक से अधिक तो पटना से कोलकाता का किराया हो गया है। पटना से कोलकाता  का किराया 10544 हो गया है। बढ़ें किराये का सबसे अधिक असर दिल्ली से बिहार जाने वाले रूट पर पड़ रह है।  इस रूट पर विमान किराया लगभग 3 गुना महंगा चल रहा है। 


आपको बता दे कि, दीपावली और छठ पर्व है  ऐसे में टिकटों की मांग बढ़ने से किराये में बढ़ोत्तरी हुई है। ट्रेन में टिकटों के किराये में यह उछाल हर रूट पर है. दिल्ली-पटना के बीच लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं है। जहां टिकट उपलब्ध भी है, वहां भारी वेटिंग चल रह है।