ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

'तो इस वजह से बिहार में इस बार BJP को मिली कम सीट ...; समीक्षा बैठक में बोले विस्तारक- मंत्री बनने के बाद नेता नहीं सुनते कार्यकर्ताओं की बात

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आ चुका है। इस बार पिछली बार की तुलना में एनडीए को बिहार में कुल 9 सीटों का नुकसान हुआ है और इसमें सबसे अधिक नुकसान भाजपा को उठानी पड़

'तो इस वजह से बिहार में इस बार BJP को मिली कम सीट ...; समीक्षा बैठक में बोले विस्तारक-  मंत्री बनने के बाद नेता नहीं सुनते कार्यकर्ताओं की बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आ चुका है। इस बार पिछली बार की तुलना में एनडीए को बिहार में कुल 9 सीटों का नुकसान हुआ है और इसमें सबसे अधिक नुकसान भाजपा को उठानी पड़ी है। इसके बाद अब भाजपा की हार के पीछे की वजह भी धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऐसे में अब पार्टी की तरफ से की गई समीक्षा बैठक में एक बड़ी वजह निकलकर सामने आई है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से बिहार सरकार में मंत्री बने कुछ नेताओं और गठबंधन को लेकर भी बड़े इशारे किए गए हैं।


दरअसल, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा को इस बार महज 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके बाद अब पार्टी की तरफ से फीडबैक लेना शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कई विस्तारकों ने प्रदेश अध्यक्ष से चुनाव को लेकर अपने अनुभव साझा किये हैं। इसके बाद जो मुद्दा सबसे प्रमुख रूप से निकलकर सामने आया है वह यह है कि इस बार जदयू का वोट भाजपा के कैंडिडेट के लिए शिफ्ट नहीं हो पाया है। लेकिन इससे भी गंभीर आरोप विस्तारकों की तरफ से पार्टी नेता पर लगाया गया है। विस्तारकों की तरफ से कहा गया है कि पार्टी कोटे से मंत्री बने नेता किसी से मुलाकात करने में आनाकानी करते हैं। 


लोकसभा-विधानसभा के विस्तारक से चुनाव पर जब फीडबैक लिया गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव में कई मंडल अध्यक्षों ने सहयोग नहीं किया। कुछ ने कहा कि पार्टी कोटे से सरकार में मंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। मंत्री अपेक्षित मदद नहीं कर रहे हैं। मुलाकात में भी आनाकानी करते हैं। 


वहीं, विस्तारकों की शिकायत सुनकर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह एक प्रमुख समस्या है और इसे हम गंभीरता से लेते हैं। इसको लेकर जल्द ही कोई नंबर जारी किया जाएगा ताकि पार्टी के कार्यकर्ता सीधे मंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अभी से ही आगामी विधानसभा चुनाव कि तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। ताकि पार्टी को अपेक्षा से अधिक सीटें हासिल हो सके। 


उधर सम्राट चौधरी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के विजय में सभी लोगों का साथ है कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं और इनके बल पर ही हम चुनाव में बहुमत हासिल करते हैं। ऐसे में इन लोगों की नाराजगी उचित नहीं है और इसे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।