ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

Bihar Budget Session : तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा, विवादित बयानों को लेकर विपक्ष कर सकती है हंगामा

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। पहले प्रश्नकाल फिर शून्यकाल और ध्यानाकर्षण होगा। जिसमें सरकार प्रश्नों का उत्तर देगी। मंत

Bihar Budget Session : तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा, विवादित बयानों को लेकर विपक्ष कर सकती है हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। पहले प्रश्नकाल फिर शून्यकाल और ध्यानाकर्षण होगा। जिसमें सरकार प्रश्नों का उत्तर देगी। मंत्री इसराइल मंसूरी से इस्तीफे की मांग को लेकर बजट सत्र के तीसरे दिन भी बिहार विधानसभा में हंगामे के आसार हैं। इस हंगामे की वजह मंत्री सुरेंद्र यादव और प्रो. चंद्रशेखर के तरफ से दिए गए विवादित बयान हो सकता है। 


वहीं, प्रश्नकाल में आज पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, भवन निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पंचायती राज विभाग और श्रम संसाधन विभाग के प्रश्नों को सदस्य सदन में लाएंगे, जिनका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या फिर प्रभारी मंत्री देंगे। 


इसके साथ ही  दूसरे हाफ में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और चर्चा के बाद सदस्यों के उठाए गए सवालों पर सरकार की तरफ से जवाब भी दिया जाएगा। ऐसे में सदन की कार्यवाही आज भी हंगामेदार होने के आसार हैं। जबकि मंगलवार को भी राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। ऐसे में आज फिर से उम्मीद जताई जा रही है इनके बीच जुवानी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। 


आपको बताते चलें कि, कानून-व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी के सदस्य सदन के बाहर और सदन के अंदर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। बिहार का बजट मंगलवार को पेश हुआ था और बजट पर भी गुरुवार से चर्चा शुरू होगी। विधानसभा का बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलना है। इस दौरान सरकार सभी विभागों के बजट को पास कर आएगी और कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में लाएगी।