1st Bihar Published by: Updated Jan 09, 2020, 5:24:11 PM
- फ़ोटो
DELHI: निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी देने के लिए पवन जल्लाद के अलावे एक और जल्लाद की जरूरत है. तिहाड़ जेल ने इसको लेकर यूपी के डीजी जेल से डिमांड की है. तिहाड़ प्रशासन ने कहा है कि चारों को फांसी देने के लिए दो जल्लादों की जरूरत है. तिहाड़ प्रशासन का लेटर डीजी जेल को मिल गई है. लेटर मिलने के बाद डीजी जेल ने पवन के अलावे एक और जल्लाद मुहैया कराने की सहमति दे दी है. दोनों को 20 जनवरी को रिपोर्ट करना होगा.
पहले तिहाड़ जेल ने पवन का भेजा था नाम
12 दिसंबर को तिहाड़ जेल ने यूपी के डीजी जेल से जल्लाद मांगा था. जेल प्रशासन ने लखनऊ और मेरठ के दो जल्लादों के नाम दिए थे. इसमें मेरठ के पवन जल्लाद का नाम फाइनल कर दिया गया है. यूपी डीजी जेल ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को लिखा था कि जब भी चाहेंगे 5 घंटे के अंदर जल्लाद तिहाड़ पहुंच जाएगा. पवन को बुलाने के आदेश का इंतजार है. कब उनको तिहाड़ से चारों को फांसी देने के लिए बुलावा आएगा.
सुबह 7 बजे होगी फांसी
22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी दी जाएगी. दोषी अक्षय, पवन, मुकेश और विनय के पास डेथ वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिन का समय है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें फांसी दे दी जाएगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई थी. पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के माता-पिता ने अपनी याचिका में चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की थी. साथ ही चारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने की अपील भी की थी.