ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां?

`टाइगर जिंदा है` : मोदी सरकार के गठन से पहले पटना में लगा नीतीश का पोस्टर

PATNA : देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें एनडीए के

`टाइगर जिंदा है` : मोदी सरकार के गठन से पहले पटना में लगा नीतीश का पोस्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें एनडीए के सभी नव-निर्वाचित सांसद शामिल हुए। इस बैठक में एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी को चुन लिया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इधर, आदर्श आचार संहिता हटने के बाद लगातार नीतीश कुमार के बैनर-पोस्टर पटना में लगाए जा रहे हैं। एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा सा बैनर राजधानी में लगाया गया है। 


जिसमें नीतीश कुमार को बाघ बताते हुए लिखा गया है कि टाइगर जिंदा है। बैनर में दो बाघ के साथ नीतीश कुमार की फोटो लगाई गई है। इस बार जो बैनर लगाया गया है, उसमें नरेंद्र मोदी की तस्वीर गायब है। इससे पहले जो बैनर लगाये गए थे, उसमें नीतीश और मोदी दोनों एक साथ नजर आ रहे थे। टाइगर जिंदा हैं वाला बैनर वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अनवरत अपनी ओर आकृष्ट कर रहा है। कोतवाली थाना और तारामंडल के सामने नीतीश कुमार का बड़ा सा बैनर लगाया गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी इसी जगह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नरेंद्र मोदी की फोटो वाला बड़ा बैनर लगाया गया था।


उस बैनर पर यह लिखा गया था कि डबल इंजन की सरकार, दोगुनी रफ्तार..तीसरी बार फिर मोदी सरकार..मोदी जी और नीतीश जी को हैट्रिक की बधाई..। इस तरह के बैनर-पोस्टर पटना के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर लगाये गए थे। जो उस वक्त भी लोगों का ध्यान अनवरत अपनी ओर खींच रहा था। दो दिनों के अंदर उसी बैनर को चेंज करके एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बाघ के फोटो वाला बैनर लगाया गया है और लिखा गया है `टाइगर जिंदा है`। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।        


`टाइगर जिंदा है` : मोदी सरकार के गठन से पहले पटना में लगा नीतीश का पोस्टर