Hindi News / news / काम में लापरवाही 3 SI को पड़ी भारी, एसपी ने काम में लापरवाही...

काम में लापरवाही 3 SI को पड़ी भारी, एसपी ने काम में लापरवाही के आरोप में किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 15, 2019, 10:36:52 PM

काम में लापरवाही 3 SI को पड़ी भारी, एसपी ने काम में लापरवाही के आरोप में किया सस्पेंड

- फ़ोटो

SIWAN: जिले के थानों के औचक निरीक्षण के दौरान काम में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन एसआई को एसपी नवीन चंद्र झा ने सस्पेंड कर दिया है. एसपी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में खलबली है. बताया जा रहा है कि थानों की जांच के लिए एसपी सबसे पहले जिले के पचरुखी थाने पहुंचे जहां ड्यूटी से गायब सब इंसपेक्टर वीके उपाध्याय को एसपी ने फौरन निलंबित करने का फरमान सुनाया. इसके बाद एसपी दरौंदा थाने पहुंचकर सब इंस्पेक्टर शिवेंद्र पासवान को ड्यूटी से गायब रहने के कारण निलंबित कर दिया. बाद में एसपी महाराजगंज थाने पहुंचे जहां काम में लापरवाही के आरोप में उन्होंने मुंशी सुरेश प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया. एसपी ने महाराजगंज थाने के पटेरा पहुंचकर पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना की जानकारी ली. साथ ही लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश महाराजगंज थानाध्यक्ष को दिया. सीवान से चंदन की रिपोर्ट