ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR CRIME : ठेकेदार के अपहरण की कोशिश, बाइक पर बैठा ले जाने लगे अपराधी नाकाम हुए तो मार दी 3 गोलियां

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपु

BIHAR CRIME : ठेकेदार के अपहरण की कोशिश, बाइक पर बैठा ले जाने लगे अपराधी नाकाम हुए तो मार दी 3 गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है। जहां जिले के बिथान थाना अंतर्गत जगमोहरा गांव में बदमाशों ने एक ठेकेदार के अपहरण का प्रयास किया। इसमे विफल होने पर ठेकेदार को गोली मार जख्मी कर दिया। 


बदमाशों ने ठेकेदार पर तीन गोली चलाई। जिसमे से दो गोली पैर में लगी जबकि एक गोली गाल को छूते हुए निकल गयी। जख्मी ठेकेदार को परिजन इलाज के लिए बेगूसराय ले गये हैं। जहां निजी क्लीनिक में इलाज च रहा है। यह घटना बीती रात जगमोहरा गांव में करेह नदी के वॉटरवेज पर हुई। जख्मी ठेकेदार की राजेश कुमार उर्फ गोहल सिंह ( 42) के रूप में पहचान की गयी है।


जानकारी के अनुसार राजेश पंजाब में फैक्टी के लिए मजदूरों को ले जाने की ठेकेदारी करता है। वह गांव व आसपास के जरूरतमंद लोगों को सूद पर कर्ज भी देता है। बताया गया है कि बीती रात करीब आठ बजे के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमा जगमोहरा गांव में पहुंचे और वाटरवेज बांध के समीप राजेश के अपहरण का प्रयास किया।


वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश में थे। लेकिन बाइक पर बैठने के बजाय राजेश बदमाशों को धक्का देकर भाग निकला। तब बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जख्मी को लेकर परिजन बेगूसराय में हैं, जिससे घर पर फिलहाल कोई नहीं है।