1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 15, 2019, 9:17:54 PM
- फ़ोटो
PATNA: बाढ़ के हाथिदह में राजेंद्र सेतु पर बारिश के चलते कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं. जिसके चलते पुल पर दुर्घटना की आशंक बढ़ गयी है. इसकी जानकारी के फौरन बाद हथिदह के थाना प्रभारी और सीओ ने मौके का जायजा लिया और इन गड्ढों को जल्द भरने की बात कही. अधिकारियों ने बताया है कि अगर समय रहते इसपर ध्यान नहीं जाता तो पुल पर कोई बड़ी घटना हो सकती थी. हालांकि अधिकारियों ने रेलवे से संपर्क किया है और शुक्रवार को इन गड्ढों की मरम्मति कर दी जाएगी. बता दें कि दक्षिण बिहार और मध्य बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही होती है. गंगा नदी पर बने इस पुल की पिछले दिनों भी मरम्मति को लेकर काफी दिनों तक इसे बंद रखा गया था. बाढ़ से संध्या पांडेय की रिपोर्ट