ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

थाने के पास से मिली युवक की लाश, बाइक और मोबाइल से हुई पहचान

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित पावर ग्रीड के पास धान के खेत से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने क

थाने के पास से मिली युवक की लाश, बाइक और मोबाइल से हुई पहचान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित पावर ग्रीड के पास धान के खेत से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना मलयपुर पुलिस को दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 25 साल के युवक की लाश बरामद किया। मौके से लावारिस बाइक भी बरामद किया गया है।बाईक का रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 27 S 2058 है जो नवादा जिले का बताया जाता है। 


बाईक की डिक्की से जो पेपर मिला है उसमे बबन विश्वकर्मा नवादा के जमुना इलाका लिखा हुआ है। पुलिस इस मामले में नवादा पुलिस से भी संपर्क कर रही है। मलयपुर पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है एफएसएल की टीम के आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी।


घटना के बारे में मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एक युवक का शव धान के खेत में बरामद किया गया है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से लावारिस स्थिति में एक बाइक भी बरामद की है। 


उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाई गई है और इस मामले को लेकर नवादा पुलिस से संपर्क की गई है, वही सोचा मिलते ही मौके पर पहुंचे जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने मृतक युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है वही मोबाइल नंबर से युवक की पहचान हो पाई है।


इस मामले में जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि युवक के बाइक से बाइक मलिक युवक का ससुर बब्बन विश्वकर्मा की पहचान की गई इसके बाद भवन विश्वकर्मा से बात करने पर पता चला कि यह बाइक उनके दामाद नीतीश कुमार की है। जो जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के बरहट बाजार के रहने वाले हैं। वहीं नवादा के बाबन विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक युवक हमारा दामाद है। मृतक के परिजनों से भी पुलिस ने बात की। परिजनों ने शव की पहचान की और कहा कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी।