ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

ठंड के सीजन में दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, शरीर को होंगे बड़े फायदे; जानिए.. क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

DESK: सर्दियों में दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी12, डी, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पा

ठंड के सीजन में दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, शरीर को होंगे बड़े फायदे; जानिए.. क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: सर्दियों में दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी12, डी, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूध हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।


न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सर्दियों में दूध में कुछ चीजें मिलाकर पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि दूध में कौन-कौन सी चीजें मिलाकर पी सकते हैं। सर्दियों में दूध के साथ हल्दी, अदरक, केसर, बादाम और किशमिश रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।


हल्दी में सूजन-रोधी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी वाला दूध सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। वहीं अदरक सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद करता है। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है।


वहीं केसर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और थकान को दूर करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को स्वस्थ रखते हैं। बादाम और किशमिश शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। किशमिश में आयरन और विटामिन सी होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है।


बता दें कि सर्दियों के सीजन में दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। दूध में हल्दी, अदरक, केसर, बादाम और किशमिश जैसी चीजें मिलाकर पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

टैग्स