ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बीड़ी जलाते ही लगी आग, 65 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत, 2 महीने पहले ही लिया था PNG गैस कनेक्शन

करीब दो महीने पहले ही घर में PNG गैस का नया कनेक्शन लगाया गया था। उनका आरोप है कि गैस पाइपलाइन में कहीं लीकेज था, जिससे गैस का रिसाव हो रहा था। हालांकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और गैस की गंध भी महसूस नहीं हुई।

दिल्ली न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक घर में अचानक आग लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


आग बुझाने के बाद घर की जांच के दौरान पुलिस को एक बुजुर्ग महिला का झुलसा हुआ शव मिला। बदरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस पाइपलाइन में लीकेज माना जा रहा है। दिल्ली के बदरपुर स्थित मोलड़बंद इलाके में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। 


वॉशरूम में फंस गई महिला

डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, मृतक महिला पुष्पा (65) अपने परिवार के साथ मोलड़बंद इलाके में रहती थीं। शनिवार शाम घर में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पुष्पा घर की छत पर बने वॉशरूम में गई थीं। इसी दौरान वॉशरूम के अंदर अचानक आग भड़क उठी और वह उसकी चपेट में आ गईं। 


आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


दो महीने पहले ही लगा था नया PNG गैस कनेक्शन

परिवार के सदस्यों का कहना है कि करीब दो महीने पहले ही घर में PNG गैस का नया कनेक्शन लगाया गया था। उनका आरोप है कि गैस पाइपलाइन में कहीं लीकेज था, जिससे गैस का रिसाव हो रहा था। हालांकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और गैस की गंध भी महसूस नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक, पुष्पा को बीड़ी पीने की आदत थी। उन्होंने जैसे ही बीड़ी जलाने के लिए माचिस जलाई, गैस के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ और वॉशरूम में आग फैल गई।


गैस पाइपलाइन और सुरक्षा मानकों की होगी जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बदरपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में गैस लीकेज के कारण आग लगने की आशंका है, हालांकि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साथ ही गैस पाइपलाइन की स्थिति और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते गैस लीकेज का पता चल जाता, तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स