ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार: थाना के सामने पति-पत्नी की हत्या, बाइक से कुचलकर जान से मारने का आरोप

SITAMARHI : इस वक़्त एक बड़ी खबर खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां थाना के सामने ही एक दंपती की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि थाना से बाहर निकलते ही बाइक से ठोकर मार-मारकर

बिहार: थाना के सामने पति-पत्नी की हत्या, बाइक से कुचलकर जान से मारने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक़्त एक बड़ी खबर खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां थाना के सामने ही एक दंपती की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि थाना से बाहर निकलते ही बाइक से ठोकर मार-मारकर दोनों की हत्या की गई है. मृत दंपती की बेटी ने अपने चाचा और तीन अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है. हालांकि पुलिस ने पहले इस मामले को दुर्घटना बताया था लेकिन अब सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. 


मामला सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, एक दंपति को किसी काम से थाना बुलाया गया था. काम पूरा होने के बाद जब दोनों थाना से बाहर निकले तो कुछ बदमाशों ने बाइक से ठोकर मार-मारकर दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया. आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया है. 


सीतामढ़ी एसपी ने कहा कि शुरुआती जानकारी सड़क दुर्घटना के बारे में थी. जिसके बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां उन दोनों ने दम तोड़ दिया. बाद में मृतक के परिजनों ने जान बूझकर बाइक से ठोकर मारकर हत्या करने की बात कही है. मृतकों की बेटी ने अपने चाचा समेत तीन अन्य लोगों को आरोपी बताया है जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सख्ती से पूछताछ की जा रही है. 


मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता