ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट

नहीं कम हो रही तेजस्वी यादव की मुश्किलें, अब इस मामले में थाने में दर्ज हुई शिकायत

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विवादों का चोली दामन का साथ चल रह है। ईडी और सीबीआई की पूछताछ के बाद अब यादव एक बार फिर से मुश्किलों में नजर आ रहे हैं।</p

नहीं कम हो रही तेजस्वी यादव की मुश्किलें, अब इस मामले में थाने में दर्ज हुई शिकायत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विवादों का चोली दामन का साथ चल रह है। ईडी और सीबीआई की पूछताछ के बाद अब यादव एक बार फिर से मुश्किलों में नजर आ रहे हैं।


दरअसल, उपमुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पहले गुजरातियों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे ना केवल सियासत गरमा गई बल्कि अब उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की भी तलवार लटकने लगी है। तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर धमतरी में गुजराती समाज ने गुस्सा जाहिर किया है और इसको लेकर एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्यवाही करने करने की बात कही है।


बताया जा रहा है कि, बिहार के उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव ने 21 मार्च को जो बयान दिया उसको लेकर छत्तीसगढ़ गुजराती समाज के अध्यक्ष पी गांधी ने को धमतरी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की है। इस आवेदन में कहा गया है कि गुजराती समाज चाहता है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए उनका यह बयान हम सभी का अपमान है।


आपको बताते चलें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 21 मार्च को मीडिया में यह बयान दिया था कि सीबीआई की लगातार छापेमारी महज विपक्ष को डराने की साजिश है। उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए इशारों ही इशारों में गुजरातियों को ठग कहा था। जिसके बाद अब इसको लेकर गुजराती में वीडियो शुरू हो गया है और उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है।