ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

तेजी से वजन घटाने का यह तरीका हुआ मशहूर, इन टिप्स को करें फॉलो

DESK : वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं. कोई डाइटिंग करता है, तो कोई वर्कआउट पर ख़ास ध्यान देते हैं. लोग तरह-तरह के डाइट आजमाते हैं. इनमें कुछ डाइट तो काम कर जाती हैं, लेक

तेजी से वजन घटाने का यह तरीका हुआ मशहूर, इन टिप्स को करें फॉलो
First Bihar
2 मिनट

DESK : वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं. कोई डाइटिंग करता है, तो कोई वर्कआउट पर ख़ास ध्यान देते हैं. लोग तरह-तरह के डाइट आजमाते हैं. इनमें कुछ डाइट तो काम कर जाती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ डाइट काम नहीं कर पाती हैं. जो डाइट काम कर जाती हैं, उसके काम करने के बाद भी वजन काफी धीरे-धीरे घटता है. जिससे लोग प्रायः उतने खुश नहीं होते हैं. 


तेजी से वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करने को कहा जाता है. इसे काफी कारगर तरीका माना जाता है. इस प्रकिया से न सिर्फ वजन कण्ट्रोल होता है, बल्कि इससे पाचन क्रिया भी सही होती है. बस इसी वजह से ही इंटरमिटेंट फास्टिंग पिछले कुछ दिनों में काफी लोकप्रिय हो गई है. इस प्रकिया में आपको 16 घंटे बिना खाए रहना होता है और बस एक दिन में सिर्फ 8 घंटों में ही खाना होता है. इन 8 घंटों में आप अच्छी डाइट ले सकते हैं. 


मान लीजिए कि हम करीब 8 बजे खाना शुरू करें और सूर्यास्त से पहले करीब 5 बजे खाना बंद कर दें. जिसका सीधा मतलब है कि इन 8-9 घंटों में आपके शरीर की पाचन क्रिया काम करेगी और बाकी समय पाचन तंत्र को आराम मिल जाएगा. इससे वेट लॉस तो होता ही है साथ ही मेटाबॉलिज्म भी मजबूत बनता है. इंटरमिटेंट फास्टिंग इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करती है. आप इसके फायदे इस तरह से भी समझ सकते हैं कि जब आपको बुखार आता है तो आपकी भूख अपने आप कम हो जाती है. जिसके बाद आप कम खाना खाते हैं और शरीर को पूरा आराम देने से आप जल्दी ठीक हो जाते हैं.