1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 14, 2019, 3:08:13 PM
- फ़ोटो
PATNA: नए ट्रैफिक नियम और इसके चलते आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर अब सियासत भी जमकर हो रही है. इस मामले में राजद नेता तेजस्वी ने पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला है और गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस नए नियम के चलते आम लोग परेशानी झेल रहे हैं जबकि डीजीपी खुद गाड़ी पर सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं. तेजस्वी ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का आम लोगों के साथ बर्ताव ठीक नहीं है और वो लोगों के साथ गुंडागर्दी कर रही है. उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों और खास के लिए अलग-अलग नियम कैसे हो सकते हैं. तेजस्वी यादव ने इस नए ट्रैफिक नियम को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि पुलिस को फाइन लेने के बदले लोगों में वाहन चलाने को लेकर जागरुकता फैलानी चाहिए. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट