1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 11, 2019, 9:20:30 PM
- फ़ोटो
PATNA: पहले संजय पासवान और अब सुशील मोदी के ट्वीट को लेकर बिहार की सियासत में हलचल मची हुई है. दिल्ली दौरे से वापस पटना लौटे तेजस्वी ने सुशील मोदी के ट्वीट पर नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी का नीतीश मैन कहा है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के पास डिसीजन मेकिंग पावर नहीं है. https://youtu.be/2CizVcIzzUk तेजस्वी ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें पीएम मोदी के चेहरे पर भरोसा नहीं है. सुशील मोदी के नीतीश कुमार को एनडीए का कैप्टन बताए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि अगर वाकई में नीतीश कुमार कैप्टन हैं तो उन्हें दिल्ली जाकर अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहिए. इससे पहले तेजस्वी ने ट्वीट कर भी संजय पासवान के बयान को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था और कहा था कि नीतीश कुमार संजय पासवान के बयान का खंडन कर दिखाएं. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट